Sunday, November 22, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 12, 2025

अल्मोड़ा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज का भव्य स्वागत, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण से गूंजा चौघानपाटा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
अल्मोड़ा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज का भव्य स्वागत, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण से गूंजा चौघानपाटा
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी के नेतृत्व में आज चौघानपाटा में नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र सिंह भोज के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।

महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह भोज वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान करते हुए युवाओं के साथ सामंजस्य बनाकर संगठन को मजबूत करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने पुनः भोज को जिम्मेदारी देकर जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेसजन 2027 के चुनाव में पूरी मजबूती के साथ पार्टी का परचम लहराएंगे।

पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि यह जिम्मेदारी पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं के समर्पण और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे पूरे मनोयोग से संगठन को मजबूत करने में जुटे रहेंगे। हर जमीनी और कर्मठ कार्यकर्ता को सम्मान देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, प्रदेश सचिव प्रीति बिष्ट, एन.डी. पांडे, आनंद सिंह बगड़वाल, मंजू कांडपाल, जया जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, हेम चंद्र तिवारी, शरद चंद्र साह, किरण आर्या, निजाम कुरैशी, भैरव गोस्वामी, अजीत सिंह कार्की, गोविंद लाल, दिनेश पिलख्वाल, बी.के. पांडे, हिमांशु मेहता, पवन सिंह मेहरा, नितिन रावत, अमित बिष्ट, गुंजन चम्याल, वैभव पांडे, रूचि कुटोला, पारस डसीला, देवेंद्र सिंह धोनी, गौरव वर्मा, ललित फर्त्याल, सूरज वाणी, पंकज कार्की, गोलू सतवाल, प्रदीप बिष्ट, तथा जिला प्रवक्ता निर्मल रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल रहा, चौघानपाटा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

आज है श्री भैरवाष्टमी भैरव जयंती आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

13 दिसम्बर को अल्मोड़ा के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
13 दिसम्बर को अल्मोड़ा के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

13 दिसम्बर को अल्मोड़ा के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub