Tuesday, November 17, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 10, 2025

मौन हैं वो, पर उनके दर्द की आवाज़ अब गूंजनी चाहिए

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, देश, शिक्षा
0
मौन हैं वो, पर उनके दर्द की आवाज़ अब गूंजनी चाहिए
ख़बर शेयर करें -

मौन हैं वो, पर उनके दर्द की आवाज़ अब गूंजनी चाहिए.

(मनीषा जैन- विभूति फीचर्स)

*क्या आपने कभी मोर की आंखों में आँसू देखे हैं?*

*या किसी घायल हिरण की कंपकंपाती सांसों को महसूस किया है?*

क्या आपको पता है कि वह खरगोश, जो कभी बच्चों के खेल का साथी था आज किसी क्रूर शिकारी की भूख का शिकार बनता है?

हैदराबाद के जंगलों में जो हो रहा है, वह सिर्फ जंगल की त्रासदी नहीं है यह हमारी इंसानियत की हार है।

वो मोर जो हमारा राष्ट्रीय पक्षी है, वो हाथी जो गणेशजी का वाहन है,

वो हिरण जो हर जंगल का सौंदर्य है, वो कुत्ता जो हमारी वफादारी का प्रतीक है, वो खरगोश जो मासूमियत की मिसाल है। वो गाय जो हम सबकी माता हे ये सब अब खतरे में हैं। शिकार, तस्करी, जहर, आग कितनी अमानवीयता और सहेंगे ये?

हम इंसान हैं, हम बोल सकते हैं, लड़ सकते हैं, सवाल उठा सकते हैं।

तो फिर सवाल यह है कि क्या हम इनके लिए खड़े होंगे?

क्या हम इन बेजुबानों की जुबान बनेंगे

*”आओ, खामोशी नहीं करुणा चुनें।*

उनके लिए बोलें, जिनके पास शब्द नहीं हैं।

जब गाय कटती है, मोर रोता है, हाथी घायल होता है तो इंसानियत भी मरती है। अब समय है-

– अपनी संवेदनाओं को जगाने का।

– जंगलों की रक्षा में स्वर उठाने का।

– और हर उस मासूम प्राणी के लिए आवाज़ बनने का,जिसकी आंखें तो हैं, पर जुबान नहीं।

“एक मोर की चीख, एक हाथी का आँसू, एक खरगोश की दौड़… ये सब अब हमसे जवाब मांगते हैं।”

*क्या हम जवाब देंगे?*

*या फिर हमेशा चुप रहेंगे?*

*आओ, आवाज़ बने हम इन बेज़ुबानों की!*

*”वो चीख नहीं सकते, पर हम तो बोल सकते हैं!”*

 

प्रकृति ने हमें बुद्धि दी, भाषा दी, संवेदनाएँ दीं तो क्या यह हमारा कर्तव्य नहीं बनता कि हम उनकी रक्षा करें, जो कुछ कह नहीं सकते?

हैदराबाद के जंगलों में हाल ही में जो अमानवीय क्रूरता हुई, उसने हमारी आत्मा को झकझोर दिया है। निरीह जानवरों पर हुए अत्याचार, उनके जीवन के साथ किया गया खिलवाड़, न केवल पशु-अधिकारों का हनन है, बल्कि हमारे समाज की नैतिकता पर भी सवाल है।

जंगल केवल पेड़ और जानवरों का घर नहीं है, वह इस धरती का फेफड़ा है, एक संतुलन है,और उन जीवों का अधिकार है जो इंसान से पहले वहां बसते थे।

जब हम इनका हक़ छीनते हैं, जब हम इनकी चीखों को अनसुना करते हैं, तब हम सिर्फ एक जानवर नहीं मारते हम इंसानियत की जड़ों को काटते हैं।

अब वक्त आ गया है कि हम केवल पर्यावरण दिवस पर भाषण न दें, बल्कि असल में बेज़ुबानों के लिए आवाज़ बनें। हम कानून से सख्त कार्रवाई की माँग करते हैं। हम चाहते हैं कि जंगलों में सुरक्षा और संरक्षण की ठोस व्यवस्था हो। हम, एक संवेदनशील समाज की नींव बनना चाहते हैं।

*आइए, खामोशी नहीं, करुणा चुनें।*

*उनके लिए बोलें, जिनके पास शब्द नहीं हैं।*(विभूति फीचर्स)

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि होने की तीव्र संभावना व्यक्त की गयी है-जिला अधिकारी ने सजग एवं सावधानी बरतने के जारी किए निर्देश

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • निरीक्षण से सहयोगात्मक मेंटरिंग की ओर बढ़ेगी शिक्षा व्यवस्था, भीमताल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, 200 विद्युत पोल से लेकर मिनी स्टेडियम और अस्पताल के उच्चीकरण तक की घोषणा; कॉर्बेट में 70 महिला जिप्सियों को मिलेगा रोजगार
  • जौलजीबी मेले में सियासी हंगामे की गूंज! विधायक के विवाद के बाद सांस्कृतिक संध्या रद्द, भाजपा पहुंची थाने; ऐतिहासिक मेले की गरिमा पर उठे सवाल

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub