Monday, November 2, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 29, 2025

*पुनः दस्तक देता कोरोना : सबक भूले तो संकट फिर सामने* 

News Deskby News Desk
in Uncategorized
0
भारतीय शास्त्रीय नृत्य : भाव, राग, ताल का दिव्य संगम
ख़बर शेयर करें -

(नरेंद्र शर्मा परवाना-विभूति फीचर्स)

साथियों, महामारी का वह भयावह दौर जब याद आता है, तो रूह कांप जाती है। 2020 की वह सुबहें और शामें, जब पूरे विश्व में सन्नाटा पसरा था, मानवता सांस रोककर जी रही थी।

जब कोरोना ने दस्तक दी, तब केवल भारत ही नहीं अमेरिका, इटली, ब्राजील, स्पेन, चीन, रूस जैसे विकसित और विकासशील देश भी घुटनों पर आ गए। स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो गई, अर्थव्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं और इंसान की जिंदगी ठहर सी गई थी। लाखों लोग इस अदृश्य दुश्मन के शिकार बने।

 

कोई देश नहीं बचा इस संकट से चाहे अमेरिका की उन्नत चिकित्सा हो या इटली की अनुशासित व्यवस्था, ब्राजील का खुलापन हो या भारत की विविधता सब कुछ इस अदृश्य राक्षस के आगे निष्क्रिय हो गया। अस्पतालों में बिस्तर नहीं थे, श्मशानों में लकड़ियां कम पड़ गईं, और दिलों में उम्मीदें सूखती चली गईं।

 

*यह सिर्फ वायरस नहीं था यह एक वैश्विक चेतावनी थी।*

 

इस त्रासदी के बीच कई कहानियां अनकही रह गईं, कुछ बेहद निजी तो कुछ बेहद जनसामान्य। मेरे मित्र राजेन्द्र वर्मा खुबडू, एक संवेदनशील कार्टूनिस्ट, भी इस पीड़ा से गुज़रे। उनकी पत्नी कोरोना पीड़ित नहीं थीं, लेकिन देशभर में मेडिकल संसाधनों की अफरातफरी और असंवेदनशील व्यवस्था के कारण उन्हें उचित इलाज नहीं मिल पाया। उन्हें देखना पड़ा अपनी जीवन संगिनी को अस्पताल की बेरुखी के बीच दम तोड़ते हुए। यह उनकी नहीं, हजारों-लाखों की कहानी है, जो आंसुओं से नहीं, आंकड़ों में दर्ज की गई।

 

*पर क्या हमने इन आंकड़ों से सबक लिया? शायद नहीं।*

 

आज, पांच साल बाद, कोरोना फिर लौट आया है नए वेरिएंट, नए लक्षण और फिर वही पुरानी लापरवाहियां। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि यह वेरिएंट तेज़ी से फैलता है, लक्षण कुछ अलग हैं, पर खतरा अब भी मौजूद है। मीडिया में ‘डरने की जरूरत नहीं’ के सुकून भरे वाक्य गूंज रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि सतर्कता की जरूरत अब और भी ज्यादा है।

 

हम भूल गए हैं कि यह सिर्फ एक बीमारी नहीं, संपूर्ण जीवनशैली की परीक्षा है। पिछली बार इसने दुनिया की आर्थिक नब्ज पर प्रहार किया था। लाखों नौकरियां गईं, मानसिक स्वास्थ्य संकट में आ गया, बच्चे स्कूल से दूर हुए और माता-पिता मोबाइल की स्क्रीन में बच्चों का भविष्य पढते रह गए। शरीर ही नहीं, समाज भी बीमार पड़ा था।

 

आज फिर वही द्वार खुल रहा है। पर इस बार हमारे पास अनुभव है, विज्ञान की समझ है, और सबसे बढ़कर, विकल्प हैं। मास्क पहनना, हाथ धोना, भीड़ से बचना, स्वास्थ्य जांच कराना यह सब दिखावे की नहीं, जीवन की ज़रूरतें हैं।

 

हमारे विभागों की आदत है बाढ़ आने के बाद नावों की मरम्मत करना। पर हमें यह आदत नहीं अपनानी।

 

अपने घर में बच्चों को आदत डालें, खाने से पहले हाथ धोने की, सर्द-ठंडी चीज़ों से दूरी रखने की, खांसी-बुखार को नज़र अंदाज़ न करने की। यह सब छोटे कदम हैं, पर यही बचाव की दीवार बनाते हैं।

 

*उपसंहार में यही कहना चाहूँगा*

 

इस बार न रोए कोई राजेन्द्र। इस बार इलाज से न हारे कोई इंसान। हम अगर जागरूक रहें, तो कोरोना दोबारा इतिहास बन जाएगा वर्तमान नहीं।

 

*महावाक्य*

“सतर्कता ही सुरक्षा है, लापरवाही फिर न कर दे अपनों को दूर, हर साँस का मूल्य समझिए।” *(विभूति फीचर्स)*

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

📰 बद्रेश्वर वार्ड में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों पर पार्षद जानकी पांडे ने SSP को सौंपा ज्ञापन

Next Post

लमगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मल्ला महल में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आगाज, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, छापेमारी के निर्देश

Next Post
लमगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

लमगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub