Adi Kailash Yatra Guide: आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा करना हर शिव भक्त का सपना होता है, लेकिन हिमालय की इन ऊंचाइयों तक पहुंचना जितना रोमांचक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी. 14,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित इन पवित्र स्थलों की यात्रा के लिए केवल श्रद्धा ही काफी नहीं, बल्कि सही प्लानिंग और ठोस तैयारी भी जरूरी है. खराब रास्तों से लेकर मौसम के बदलते मिजाज और ऑक्सीजन की कमी तक, यहां हर कदम पर सावधानी बरतनी पड़ती है. अगर आप भी इस साल इस दिव्य सफर पर निकलने की सोच रहे हैं, तो धारचूला से आगे बढ़ने से पहले परमिट, गाड़ियों की फिटनेस और हेल्थ चेकअप से जुड़ी ये जरूरी बातें जान लें, ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित और सुखद रहे.






