Monday, November 2, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

January 9, 2025

जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 9 जनवरी 2025  जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं श्रृद्धालुओं की सुविधा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में मंदिर पुजारियों के बीमा कराए जाने पर भी चर्चा हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पुजारियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना से जोड़ा जाए तथा दुर्घटना बीमा हेतु बीमा कंपनियों से वार्ता की जाए। तत्पश्चात उनका दुर्घटना बीमा भी कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर के प्रसाद के लिए यह व्यवस्था बनाई जाए जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जोड़कर महिलाओं द्वारा प्रसाद निर्मित कराया जाए। समूह प्रसाद तैयार करें एवं मंदिर प्रबंधन समिति उसका क्रय करे एवं फिर श्रद्धालुओं को इसका विक्रय किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रसाद में स्थानीय उत्पाद जैसे बाल मिठाई के साथ तिल, चौलाई आदि का प्रयोग हो। ऐसा करने से महिलाओं की आमदनी को बढ़ाने में मदद मिलेगी तथा एकरूपता भी रहेगी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए, श्रद्धालुओं या पुजारियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि अच्छी व्यवस्था पर ही पर्यटन आधारित है, अगर मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहेंगी तो पर्यटन भी बढ़ेगा। पर्यटन के बढ़ने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों समेत जनपद की अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

बैठक में उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति नवीन भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट, प्रभारी प्रबंधक /तहसीलदार बरखा जलाल, क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी डॉ सीएस चौहान समेत अन्य उपस्थित रहे।

 

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

तकनीक और हिन्दी :आवश्यक है भाषा सत्याग्रह

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मल्ला महल में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आगाज, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, छापेमारी के निर्देश

Next Post
तकनीक और हिन्दी :आवश्यक है भाषा सत्याग्रह

तकनीक और हिन्दी :आवश्यक है भाषा सत्याग्रह

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub