उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है| कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए है| केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में वह भाजपा में शामिल हुए है| जितिन प्रसाद कांग्रेस के हाई कमान ने नाराज थे| उन्होंने यूपी के कुछ नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर भी की थी, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ| जितिन ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि, ‘मेरा कांग्रेस से 3 पीढ़ियों का साथ रहा है, मैंने बहुत सोच, विचार और मंथन के बाद यह फैसला किया है’| उन्होंने आगे कहा कि पिछले 8-10 वर्षों में भाजपा ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय है| आज देश जिस स्थिति से गुजर रहा है, अगर कोई राजनीतिक दाल या नेता देश के हित के लिए खड़ा है, तो वह भाजपा और पीएम मोदी है|

