स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme जल्द ही भारतीय बाजार में C सीरीज का एक और स्मार्टफोन Realme C25s को लॉन्च करने जा रहा है| भारत में इसे दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है| Realme ने इस फोन को पहले मलेशिया में लॉन्च किया है| वहीँ भारत में पिछले महीने Realme C25 को लॉन्च किया था| लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Realme C25s में octa-core MediaTek Helio G85 SoC सपोर्ट, एंड्राइड 11 बेस्ड Realme UI 2.0, 6.5 इंच एचडी डिस्प्ले सपोर्ट, ट्रिपल रियर कैमेरा और 6000mah की दमदार बैटरी दी जा सकती है| इसके अलावा और कई फीचर्स दिए जा सकते है| भारत में इस फोन को 12,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा साथ है|

