नैनीताल, 1 अक्टूबर 2026।
भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायत के बाद प्रशासन ने छापेमारी कर जांच की। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी धारी अनुराग आर्या के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान दुकान में कई अनियमितताएं सामने आईं।
निरीक्षण के दौरान शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर किए जाने की बात सामने आई। वहीं दुकान पर रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं मिली, जिसके चलते ग्राहकों को शराब की निर्धारित कीमत की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं हो रही थी।
प्रशासन की कार्रवाई के बाद संबंधित संचालक को शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही करने तथा दुकान में मूल्य सूची को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति रही।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली अथवा मूल्य सूची प्रदर्शित न करने जैसी अनियमितताओं को गंभीरता से लिया जाएगा।


