मुख्य संवाददाता राजकुमार केसरवानी भीमताल
आज दिनांक 14 जुलाई को भीमताल महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ की एक बैठक दमयंती रिसोर्ट भीमताल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य जी की उपस्थिति में महिला जिला अध्यक्ष मीना बिष्ट और संचालन महिला नगर अध्यक्ष हेमा परगाई ने किया बैठक की मुख्य अतिथि जिला प्रभारी रीता सिंह जी थी। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस प्रभारी रीता सिंह जी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया अब उपरांत प्रभारी महोदय द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई बैठक में संगठन की मजबूती और संगठन से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार लाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। सभा के उपरांत सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा महंगाई वह गद्दारी के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला मेहरा गांव चौराहे पर दहन किया गया। बैठक व पुतला दहन कार्यक्रम में भीमताल चेयरमैन देवेंद्र सिंह चुनौतियां, नगर कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. डालाकोटी, पी. सी. सी. पुष्कर मेहरा, पी सी सी कृपाल मेहरा, संजय शाह, भवाली नगर अध्यक्ष हितेश साह, नगर महिला अध्यक्ष नैनीताल भावना भट्ट, आशा आर्य, युवा विधानसभा अध्यक्ष नीरज कुमार, गुंजन रौतेला, रीता सिंह, रीना आर्य, निर्मलाआर्य, खुशीराम, वीरेंद्र मेहरा, संजय जोशी, प्रकाश हर बोला, गजाला खान, शांति आर्य आदि रहे।

