Monday, October 12, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 27, 2025

अल्मोड़ा के मनोज सनवाल को प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष व वित्तीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त, जनपद में खुशी की लहर

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, शिक्षा
0
अल्मोड़ा के मनोज सनवाल को प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष व वित्तीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त, जनपद में खुशी की लहर
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा।

अल्मोड़ा-रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में अल्मोड़ा रेडक्रॉस के प्रदेश प्रतिनिधि मनोज सनवाल को प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें प्रदेश रेडक्रॉस की वित्तीय समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व को लेकर जिले में खुशी की लहर है।

अल्मोड़ा रेडक्रॉस सोसाइटी की पूरी टीम ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज सनवाल का यह चयन जनपद के लिए गौरव का विषय है। रेडक्रॉस परिवार से जुड़े सभी सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विनीत बिष्ट ने कहा कि अल्मोड़ा जिले का प्रतिनिधित्व प्रदेश स्तर पर मिलना अत्यंत हर्ष का विषय है। इससे आम जनमानस को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाज हित में जो भी सर्वोत्तम संभव होगा, वह अल्मोड़ा रेडक्रॉस निरंतर करता आया है और आगे भी करता रहेगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रेडक्रॉस के सात मूलभूत सिद्धांतों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा सभी मानवीय सेवाएं संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप आगे बढ़ाई जाएंगी।

रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने भी मनोज सनवाल को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण मनोयोग और समर्पण के साथ करेंगे, जिसका लाभ विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंचेगा।

हर्ष व्यक्त करने वालों में रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा, उपाध्यक्ष भैरव गोस्वामी, सचिव विनीत बिष्ट, कोषाध्यक्ष दीप चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष किशन गुरुरानी, अमित साह, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

यह नियुक्ति न केवल मनोज सनवाल के दीर्घ सामाजिक योगदान की स्वीकृति है, बल्कि अल्मोड़ा जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मानी जा रही है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

धौलछीना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 302 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Next Post

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया राम प्रसाद टम्टा कोसी बैराज का निरीक्षण, पर्यटन विकास के लिए तैयार होगा विस्तृत मास्टर प्लान

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Next Post
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया राम प्रसाद टम्टा कोसी बैराज का निरीक्षण, पर्यटन विकास के लिए तैयार होगा विस्तृत मास्टर प्लान

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया राम प्रसाद टम्टा कोसी बैराज का निरीक्षण, पर्यटन विकास के लिए तैयार होगा विस्तृत मास्टर प्लान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub