उत्तराखंड- राज्य में इस बार मानसून 24 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है हर साल मानसून सामान्य था 1 जून को केरल के रास्ते भारत में प्रवेश करता हुआ आता है जिसके बाद उत्तराखंड में पहुंचने में उसे 20 दिन का समय लगता है। और 21 जून के बाद ही उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत होती है इस बार मौसम विभाग द्वारा मानसून के 3 दिन पिछड़ने की भविष्यवाणी की गई है। लिहाजा उत्तराखंड में 24 जून के आसपास मानसून पहुंचने की संभावनाएं जताई गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानसून की आगे बढ़ने की रफ्तार बीच में कम ज्यादा हो सकती है।

