अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत भतरौजखान पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.124 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बाइक सवार एक युवक और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 1 लाख 28 हजार 100 रुपये आंकी गई है।
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत जिलेभर में नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे।
दिनांक 6 मई 2026 को जैनल-भिकियासैंण मार्ग पर पुलिस चौकी भिकियासैंण जाने वाले तिराहे के पास पुलिस ने बाइक संख्या UK06-U-1520 को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान बाइक सवार सरवन सिंह के कब्जे से 1.644 किलोग्राम तथा महिला परमजीत कौर के कब्जे से 3.480 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। कुल बरामद गांजे का वजन 5.124 किलोग्राम पाया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में एफआईआर संख्या 07/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
सरवन सिंह (26 वर्ष) पुत्र शेर सिंह, निवासी वार्ड नंबर 1, मोहल्ला रामपुरा, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर
परमजीत कौर (38 वर्ष) पत्नी स्व. सुरजीत सिंह, निवासी वार्ड नंबर 1, मोहल्ला रामपुरा, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार
हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार
कांस्टेबल रवि प्रताप
महिला कांस्टेबल साइन बानो





