भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 3 घंटे मुंबई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में मध्यम से मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। मुंबई के सांताक्रुज में 24 घंटों में अत्यधिक भारी बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश का अनुमान लगाया है और येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मुंबई और उपनगरों में अगले 24 घंटे हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। जलभराव की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक जाम है और लोकल सेवा 20-25 मिनट देरी से चल रही है।

