Nainital News: नैनीताल की विश्व प्रसिद्ध नैनी झील इन दिनों एक अलग ही रंग में रंगी नजर आ रही है. पर्यटन सीजन की तैयारी के साथ ही झील की शान कही जाने वाली पारंपरिक चप्पू वाली नावों को नया जीवन देने का काम शुरू हो चुका है. यह नाव खास तुन की लकड़ी से लेकर मुंबई से मंगाई गई तांबे की कीलों तक, इन नावों के बनने की कहानी बहुत दिलचस्प है.





