Nainital News: नैनीताल में इन दिनों एक ऐसी मुहिम चल रही है, जिसने पर्यावरण और समाज सेवा को एक नए धागे में पिरो दिया है. अब आप सिर्फ 999 रुपये में फल देने वाला एक पूरा पेड़ गोद ले सकते हैं. यह पहल न केवल पहाड़ के छोटे किसानों की जेब भरेगी, बल्कि प्रकृति के साथ आपका एक भावनात्मक रिश्ता भी जोड़ेगी.






