Sunday, September 20, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 13, 2026

ऑपरेशन प्रहार: कालाढूंगी पुलिस का अवैध शराब तस्करों पर बड़ा प्रहार, 20 लीटर कच्ची शराब व 75 पाउच के साथ दो गिरफ्तार

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
ऑपरेशन प्रहार: कालाढूंगी पुलिस का अवैध शराब तस्करों पर बड़ा प्रहार, 20 लीटर कच्ची शराब व 75 पाउच के साथ दो गिरफ्तार
Spread the love

कालाढूंगी, 13 जुलाई। जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 75 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में कालाढूंगी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नये गांव से आगे बाजपुर-कालाढूंगी मार्ग एवं छोराजाली जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए बलकार सिंह (40 वर्ष), निवासी मोहाली जंगल बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधमसिंहनगर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तथा अमरजीत सिंह (20 वर्ष), निवासी थापा नगला, कोतवाली बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को 75 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अलग-अलग मुकदमे (एफआईआर संख्या 79/2026 एवं 80/2026) दर्ज किए गए हैं। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बरामदगी

20 लीटर अवैध कच्ची शराब

75 पाउच अवैध कच्ची शराब

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, अपर उपनिरीक्षक तनवीर आलम, अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह, कांस्टेबल मनोज द्विवेदी, किशन नाथ, अमनदीप सिंह एवं स्वरूप सिंह शामिल रहे।

Previous Post

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : नैनीताल से 37 श्रद्धालुओं का दल विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए रवाना

Next Post

रीप परियोजना ने बदली हेमा देवी की तकदीर, पशुपालन से हर महीने ₹18 हजार की आत्मनिर्भर आय

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • नैनीताल में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की होगी नियमित निगरानी कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने वार्डवार सर्वे और दैनिक निरीक्षण के दिए निर्देश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • सूचना, संवाद और समाधान पर केंद्रित रहा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का जन संवाद कार्यक्रम
  • वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. मदन मोहन पाठक ‘राष्ट्रीय ज्योतिष रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
रीप परियोजना ने बदली हेमा देवी की तकदीर, पशुपालन से हर महीने ₹18 हजार की आत्मनिर्भर आय

रीप परियोजना ने बदली हेमा देवी की तकदीर, पशुपालन से हर महीने ₹18 हजार की आत्मनिर्भर आय

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999