Latest Post

2यहां 75 सरकारी दफ्तरों के बिल ना जमा होने पर upcl ने कांटे कलेक्शन




लोहाघाट।यहां पर यूपीसीएल ने क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से 31 मार्च तक अपने बकाया बिलों का भुगतान करने और विद्युत कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचने की अपील की।यूपीसीएल के एसडीओ विकास भारती ने बताया कि यूपीसीएल के द्वारा बकाया बिलों के भुगतान न करने वाले लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं और 31 मार्च तक बिलों का भुगतान न करने पर विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने की बात कही।भारती ने बताया कि जिन सरकारी कार्यालयों के द्वारा लंबे समय से विद्युत बिलों का भुगतान नहीं किया गया था जिन्हें बार-बार नोटिस देने के बाद भी उनके द्वारा विद्युत बिलों का भुगतान न करने के कारण 75 सरकारी कार्यालयों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए हैं।भारती ने बताया कि 31 मार्च तक पूर्ण बिल का भुगतान करने पर विभाग के द्वारा उपभोक्ता का सर चार्ज माफ किया जा रहा है। एसडीओ भारती ने बताया कि विभाग के कर्मचारी जगह-जगह कैंप लगाकर वह घर घर जाकर विद्युत बिलों की वसूली में लगे हुए हैं। उन्होंने क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी विद्युत उपभोक्ताओं से 31 मार्च तक विद्युत बिलजमा करने वह विद्युत कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचने की अपील की है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पात्र पति और पत्नी दोनों को देने का शासनादेश जारी कर दिया है

उत्तराखण्ड में अब पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर...

प्रदेश के स्कूलों के लिए ओलम्पिक शैली की एसएफए चैंपियनशिप अप्रैल के अंत में करेगा आयोजित, पंजीकरण

उत्तराखंड राज्य के स्कूलों के लिए ओलम्पिक शैली की पहली एसएफए चैंपियनशिप आयोजित करेगा। एसएफए चैंपियनशिप अप्रैल के अंत में...

एसएसजे की ताइक्वांडो खिलाड़ी को मिला काँस्य पदक

अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा की ताइक्वांडो महिला टीम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में...

Page 1011 of 1553 1 … 1,010 1,011 1,012 … 1,553