देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार कम होने के बाद ज्यादातर राज्यों ने अनलॉक शुरू दिया है। कुछ राज्यों ने पाबंदियाँ खत्म कर दी है। लेकिन अभी भी कुछ राज्यों ने संक्रमण के खतरे को देखते हुए लाकडाउन की पाबंदियों को आगे बढ़ा दिया है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा के साथ नार्थ-ईस्ट में अभी भी मामले सामने आ रहे है। ऐसे में नागालैंड ने आज शाम 4 बजे से सुबह 5 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है। त्रिपुरा में 26 जून तक लॉकडाउन बढ़ा और मेघालय में 21 जून और मिजोरम में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

