नाशपाती को पहाड़ का सेब भी कहा जाता है. यह फल खासतौर पर उत्तराखंड के पर्वतीय और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी तरह उगता है. स्वाद में मीठी और रसदार नाशपाती पकने के बाद आकार में सेब जैसी दिखाई देती है. इसका रंग हरा, पीला या हल्का लाल भी हो सकता है.