Thursday, July 30, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 16, 2026

रेट्रो साइलेंसर वाली बाइक पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, वाहन सीज

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
रेट्रो साइलेंसर वाली बाइक पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, वाहन सीज
Spread the love

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रेट्रो साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाली एक बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले भर में ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जो रेट्रो साइलेंसर लगाकर तेज आवाज से आम लोगों को परेशान कर रहे हैं।

इसी क्रम में 15 मार्च 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा/यातायात बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बाइक में रेट्रो साइलेंसर लगा हुआ पाया गया, जिससे पटाखों जैसी तेज आवाज निकल रही थी और आसपास के क्षेत्र में शोर व ध्वनि प्रदूषण हो रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान करते हुए बाइक को सीज कर दिया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

अल्मोड़ा में प्ली बार्गेनिंग को लेकर जन-जागरूकता अभियान शुरू

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
  • ऑरेंज अलर्ट: 30 जुलाई को नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट
  • आज है गुरु पूर्णिमा,व्यास पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक पंचांग और राशिफल
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विकसित भारत की राह: प्रतिभा, समान अवसर, सुशासन और राष्ट्रीय एकता का संकल्प

Next Post
अल्मोड़ा में प्ली बार्गेनिंग को लेकर जन-जागरूकता अभियान शुरू

अल्मोड़ा में प्ली बार्गेनिंग को लेकर जन-जागरूकता अभियान शुरू

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999