Tuesday, October 13, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 26, 2021

पुलिस ने काटा 16500 रूपए का चालान न्याय के देवता के मंदिर में युवक ने लगाई गुहार

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा: कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते लोग घरों में बंद है दूसरी ओर पुलिस अपना कार्य बखूबी निभा रही है किन्तु कभी कभी मजबूरी में जरुरत मंद लोगों को भी शिकार होना पड़ता है पुलिस पूरी पूछताछ किये बिना कार्यवाही कर रही है सफाई देने पर तमाम वो सब धारायें लगाने में बिल्कुल नहीं कतरा रही जो वो लगा सकते हैं एक ओर लोगों के पास काम नहीं है बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं उपर से अनाप शनाप चालान अभी हाल ही में एक डीएम साहब ने युवक का मोबाइल जमीन पर पटलकर उसे थप्पड़ जड़ दिया था जो देशभर में वायरल हुआ। वहीं एक शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन से अभद्रता वाला मामला भी देशभर में छाया। जिसके बाद इन दोनों अधिकारियों पर कार्यवाही हुई है। अब उत्तराखंड में ऐसा पहला मामला आया है जहां युवक ने सोशल मीडिया पर पुलिस पर जबरदस्ती चालान काटने का आरोप लगाया है। बात यहीं खत्म नहीं हुई कुमाऊं में न्याय देवता के नाम से माने जाने वाले गोल्ज्यू के दरबार में न्याय के लिए अर्जी भी लगा डाली। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया है ।जानकारी के अनुसार चितई निवासी दीपक सिराड़ी ने मीडिया को बताया कि मंगलवार को वह दवा लेने के अल्मोड़ा आया था। अल्मोड़ा आने के लिए उसे गांव के किसी परिचित से बाइक मांगी थी। दवाई के लिए पहले वह जिला अस्पताल गया, लेकिन वहां पूरी दवा नहीं मिलने पर वह प्रकाश मेडिकल स्टोर पहुंचा। इस दौरान उसके पास घर से फोन आया कि दादी की तबियत बहुत खराब है। ऐसे में जल्दबाजी में वह चिंता से वह बाइक तेज चलाता हुआ चितई को रवाना हो रहा था। तभी शिखर होटल के तिराहे में पुलिस उसे रोक लिया। दीपक का आरोप है कि पुलिस ने उस पर हेल्मेट नहीं पहनने, तेज गति से बाइक चलाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके बाद उसे कोतवाली ले गय। जहां उसका पूरे 16500 रूपये का चालान काट दिया गया। उसने कई बार विनती की लेकिन नहीं माने। उसका कहना है कि उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने हेल्मेट नहीं पहना था, लेकिन संबंधित पुलिस अधिकारी ने अपने अधिनस्तों को कहा कि इस पर इतनी धाराएं लगना की एक भी धारा छूटने न पाये।
*मैं गलत हुआ तो मेरा नाश हो नहीं तो उनका सर्वनाश हो।*
उसने पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया है कि इस मामले की जांच के लिए शिखर तिराहे में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाये। जिसमें यह साफ हो जायेगा कि उस पर जो आरोप लगाये है वह कितने सही है। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने एक न सुनीं। जिसके बाद युवक पूरी तरह से निराश हो गया। वह थकाहारा घर लौटा। अपनी साथ हुई घटना से वह परेशान हो गया। जिसके बाद उसने फेसबुक अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए चितई के गोल्ज्यू मंदिर में एक अर्जी भी लगाई है। जिसमें उसने लिखा है कि अगर उस पर लगी धाराये सही है तो उसका नाश हो जाये, नहीं तो जैसे मेरे घर में मेरी मां रो रही है वैसे उनके घर में सर्वनाश हो जाय। गोल्ज्यू देव के दरबार में लगी यह अर्जी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। युवक का कहना है कि वह बेहद गरीब है । होटल में बर्तन साफकर 2500 रूपया मासिक कमाता है। लॉकडाउन के चलते दो माह से घर पर खाली बैठा है। ऐसे में वह इतनी बड़ी धनराशि कहां से देगा
इस मामले मेंं एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। संबंधित युवक जितनी बड़ी धनराशि के चालान की बात कर रहा है। उनकी राशि का कोई चालान नही होता है। सीओ तपेश कुमार ने उनका चालान किया है। सोशल मीडिया में यह पोस्ट देखने के बाद उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच अब सीओ अल्मोड़ा को सौंप दी गई है।अब देखना यह है कि मित्र पुलिस कही जाने वाली पुलिस इस पर क्या कदम उठाती है

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक ने कोरोना प्रभावितों तक पंहुचाई राहत सामग्री

Next Post

IMA ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर बाबा रामदेव के खिलाफ देश द्रोह का केस चलाने की मांग की है

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष

Next Post

IMA ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर बाबा रामदेव के खिलाफ देश द्रोह का केस चलाने की मांग की है

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub