चर्चित कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कोरोना महामारी की वजह से मुंबई में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में दोनों स्टार घूमते पाए गए थे।टाइगर और दिशा घूमने निकले तब उन्हें बांद्रा में रोका गया और उनसे पूछा तो उनके पास कोई वैलिड रीजन नहीं था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने दिशा कर टाइगर के कोविड प्रतिबंधों के उल्लंघन के बारे में बताने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।मुंबई पुलिस ट्विटर पर दोनों स्टार का नाम नहीं लिया। लेकिन दोनों स्टार के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में सेक्शन 188, 34 आईपीसी की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।

