Wednesday, June 17, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 10, 2026

विश्व योग दिवस की तैयारियां तेज: नैनीताल जिले के पांच प्रमुख स्थलों पर होगा सामूहिक योगाभ्यास, 17 जून को होगी ‘रन फॉर योगा’ मिनी मैराथन

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, शिक्षा
0
विश्व योग दिवस की तैयारियां तेज: नैनीताल जिले के पांच प्रमुख स्थलों पर होगा सामूहिक योगाभ्यास, 17 जून को होगी ‘रन फॉर योगा’ मिनी मैराथन
Spread the love

भीमताल, 10 जून 2026। आगामी 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर नैनीताल जनपद में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। योग दिवस की तैयारियों को लेकर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द पाण्डे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय प्रमुख योग कार्यक्रम डीएसए मैदान मल्लीताल नैनीताल, विकास भवन परिसर भीमताल, उच्च न्यायालय परिसर, लोकभवन नैनीताल तथा हल्द्वानी में आयोजित किए जाएंगे। सभी स्थलों पर प्रातः 6:30 बजे से सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा।

कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। डीएसए मैदान नैनीताल के लिए सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रा फर्त्याल, लोकभवन के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त) सौरभ असवाल, उच्च न्यायालय परिसर के लिए उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक, विकास भवन भीमताल के लिए जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी तथा हल्द्वानी के लिए नगर आयुक्त परितोष वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को समयबद्ध रूप से आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि डीएसए मैदान तथा भीमताल में स्कूली बच्चों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा सभी कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।

बैठक में जानकारी दी गई कि विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में 17 जून को हल्द्वानी मिनी स्टेडियम से एमबीपीजी कॉलेज तक ‘रन फॉर योगा’ मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष विश्व योग दिवस की थीम “स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है” निर्धारित की गई है।

बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, मुख्य शिक्षाधिकारी गोविन्द जायसवाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी एम.एस. गुन्ज्याल, एपीडी चन्द्रा फर्त्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

लोकतंत्र की असली ताकत : जागरूक नागरिक और जिम्मेदार समाज

Next Post

नैनीताल में कैरम चैंपियनशिप का भव्य समापन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • चारों वेदों की उपयोगिता, विश्वकल्याण और वैदिक मंत्रों का संदेश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कैंची धाम स्थापना दिवस मेला 2026 बना ऐतिहासिक, दशकों के रिकॉर्ड टूटे; मंदिर समिति ने जताया सरकार और प्रशासन का आभार
  • भूसे की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त: 15 दिन तक राज्य से बाहर परिवहन पर रोक, ईंट भट्टों को बिक्री भी बंद
  • भारतीय ज्योतिष : वेदों का चक्षु और त्रिकाल दर्शन का शाश्वत विज्ञान

Next Post
नैनीताल में कैरम चैंपियनशिप का भव्य समापन

नैनीताल में कैरम चैंपियनशिप का भव्य समापन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999