Thursday, November 5, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 5, 2021

स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, और बेरोजगारी जैसी ज्वलंत समस्याओं की अनदेखी कर रही है भाजपा सरकार– पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा-आज दिनांक 5 जुलाई 2021 को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने जारी एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में राज्य निर्माण के बाद अस्थिरता की राजनीति करने का काम किया है, जिसके फलस्वरूप 20 वर्षों में 11 मुख्यमंत्री इस राज्य को अपनी सेवाएं दे चुके हैं , राज्य में केवल मुख्यमंत्री बनाने का काम हो रहा है । जबकि राज्य की मूलभूत समस्याएं जिनमें स्वास्थ्य ,शिक्षा ,सड़क ,पेयजल और बेरोजगारी मुख्य मुद्दा था भारतीय जनता पार्टी ने इन मुद्दों को अनदेखी करते हुए केवल राज्य में स्थित राजनीति फैलाने का काम किया, यह अपने आप में एक राज्य के लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। श्री कर्नाटक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह चरित्र है कि जिस भी राज्य में कोई स्थाई सरकार चल रही है तो भाजपा नेतृत्व उसे अस्थिर करने का काम करता है चाहे वह विपक्ष की सरकार हो अथवा उनकी ही सरकार हो।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जहां हमारे राज में अंतिम वर्ष में विकास की योजनाएं तेजी से धरातल में अपना रूप लेते चाहिए थी वही भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश को तीन तीन मुख्यमंत्री देने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज वर्तमान मुख्यमंत्री मा० पुष्कर सिंह धामी के सामने सबसे बड़ी चुनौती भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र को पूर्ण करने की है ,अब केवल चुनाव में 6 माह का समय बचा हुआ है और घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे कर जनता के बीच में जाने का समय है, किंतु युवा मुख्यमंत्री के सामने अनेकों चुनौतियां हैं। श्री कर्नाटक ने कहा कि इस युवा राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 8 मुख्यमंत्री देकर राज्य को केवल मुख्यमंत्रियों की सौगात दी जबकि जनता को उनकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा, जहां राज्य बनने के बाद इन 20 वर्षों में पलायन बहुत तेजी से बड़ा वहीं वर्तमान समय में बेरोजगारी अपने चरम पर है, युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य के युवाओं को रोज़गार देने में पूर्णतया असफल रही है। श्री कर्नाटक ने कहा कि आज प्रदेश के युवाओं में श्री धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सोच जागृत हुई है कि वह इन 6 माह में कम से कम 10 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनना सही सार्थक सिद्ध हो और राज्य के युवाओं में सरकारी नौकरियों के प्रति जो नकारात्मकता आई है उसे मा०श्री धामी दूर करें ,और इस राज्य को सही दिशा में ले जाने का काम करें, तथा कोरोना की तीसरी लहर जो संभावित है उसके लिए भी अभी से श्री धामी नई सोच के साथ काम करें जिससे अपने प्रदेश के नागरिकों को महामारी से बचाया जा सके।।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ईडी के सामने जाने से किया इंकार

Next Post

गेस्ट टीचरों को अब दिया जायेगा 25 हजार रुपए का मानदेय

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

गेस्ट टीचरों को अब दिया जायेगा 25 हजार रुपए का मानदेय

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub