Friday, October 30, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 21, 2021

एन आर एच एम के पूर्व उपाध्यक्ष कर्नाटक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ज्ञापन भेजा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा एन आर एच एम के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने आज प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित कर उन्हें अवगत कराया कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अधिनियम की अनदेखी कर जिस अनुबन्ध की शर्तो पर कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी वह असंवैधानिक,अन्यायपूर्ण है । नियुक्ति उपरान्त उचित वेतन/पारिश्रमिक,ग्रेड वेतन,महंगाई भत्ता,दैनिक भत्ता,यात्रा भत्ता,मेडिकल सुविधा,सेवानिवृत्ति लाभ,बीमा,ग्रेज्यूटी,बोनस,सेवा पुस्तिका तथा अन्य उचित सेवा शर्तो की उपेक्षा की गयी है ।
कर्नाटक ने कहा कि मनरेगा एक रोजगार परक योजना है जिसके जरिये प्रवासी बन्धुओं एवं स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिया जाता है । योजना के तहत गरीब लोगों को रोजगार मिला,महिलाओं की भागीदारी बढी व मजदूरों का पलायन रूका जिससे कृषि का स्तर बढा । योजना में कार्यरत कर्मचारियों ने गरीबों का मनरेगा में पंजीकरण करवाकर इनका हाथ थामा,मनरेगा से जोड कर स्वयं बैंकों में जाकर निर्धनों के खाते खुलवाये तथा अशिक्षित जनता की अंगुली पकडकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में ला खडा किया । उन्होने यह भी कहा कि सरकारों की उदासीनता,सकारात्मक पहल न किये जाने के कारण आज मनरेगा कर्मचारी 65 दिनांें से आन्दोलनरत हैं जिसके परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य ठप हो गये हैं एवं मरनेगा के कार्य व्यापक रूप से प्रभावित हो गये तथा इस कोरोना महामारी में मजदूरों की आजिविका का संकट पैदा हो गया है ।
पूर्व उपाध्यक्ष कर्नाटक ने मुख्यमंत्री जी से मांग की कि राज्य/जनहित में निम्न बिन्दुओं पर गम्भीरता से विचार कर तत्काल कर्मचारी हित में आदेश पारित कर निर्गत किया जाय ताकि मनरेगा के कार्य कुशलतापूर्वक व तीब्र गति से प्रारम्भ हो सकें-
1-मनरेगा कार्मिकों की नियुक्ति आउटसोर्सिग कम्पनी से न कराकर विभागीय तौर पर की जाय क्योंकि आउटसोर्सिंग कम्पनी द्वारा कार्मिकों का जो शोषण किया जाता है वह छिपा हुआ नहीं है तथा मनरेगा कार्मिकों को ग्रामीण विकास विभाग का कर्मचारी नियुक्त किया जाय ।
2-मनरेगा कार्मिकों को ग्राम्य व पंचायतीराज विभाग में समायोजित किया जाय अथवा नियमित नियुक्ति दी जाय
3-श्रमिकों को बिना भत्ते दिये दूसरे विकास खण्डों/न्याय पंचायतों में स्थानान्तरित न किया जाय तथा जिलों से हटाये गये कार्मिकों की पुनः बहाली की जाय ।
4-कार्मिकों को जब तक स्थायी नियुक्ति नहीं दी जाती तब तक अन्य विभागों में नियुक्ति में 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाय ।
5-कार्मिकों को ग्रेड-पे,महंगाई भत्ता,यात्रा भत्ता,बोनस,मेडिकल सुविधा,दैनिक भत्ता,ग्रेज्यूटी तथा सम्मानजनक पदनाम दिया जाय तथा कार्मिकों का 5.00 लाख का बीमा किया जाय ।
6-कोरोना महामारी तथा हडताल के कारण कार्मिकों के सम्मुख आर्थिक संकट पैदा हो गया है अतः राजकीय कर्मचारियों की भांति हडताल अवधि का पूर्ण वेतन/मानदेय भुगतान किया जाय,इसमें किसी प्रकार की कटौती स्वीकार्य नहीं होगी । कर्नाटक ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि उपरोक्त बिन्दुओं पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की कृपा करें अन्यथा विवश होकर मनरेगा कार्मिकों के हित में स्थानीय नागरिकों का सहयोग प्राप्त कर ग्राम स्तर तक आन्दोलनात्मक कार्यवाही के लिये बाध्य होना पडेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार व शासन की होगी ।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

नहीं रहे चिपको आंदोलन के प्रणेता बहुगुणा

Next Post

जिला व्यापार मंडल एवं नगर व्यापार मंडल ने युवा व्यवसाई फहीम के निधन पर शोक व्यक्त किया

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, छापेमारी के निर्देश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • सड़क दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती से मिले पर्वतीय पत्रकार महासंघ के पदाधिकारी

Next Post

जिला व्यापार मंडल एवं नगर व्यापार मंडल ने युवा व्यवसाई फहीम के निधन पर शोक व्यक्त किया

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub