Monday, June 15, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 27, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य के लिए दिए सफलता के मंत्र

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, देश, राजनीति, शिक्षा
0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य के लिए दिए सफलता के मंत्र
Spread the love

हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा संघ कार्यालय मधुकर कुंज, हल्द्वानी में जिले के हाईस्कूल के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक एवं गुरुजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो० शिवेंद्र कश्यप ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में समय का सही नियोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सकारात्मक मित्रता तथा माता-पिता एवं दादा-दादी के साथ आत्मीय संबंध बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संतुलित एवं संस्कारित जीवन ही वास्तविक सफलता की कुंजी है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ० जय श्री तिवारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के मेधावी विद्यार्थी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में देश एवं समाज का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो० बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा कि उज्ज्वल भविष्य की नींव विद्यार्थी जीवन में ही रखी जाती है। उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और निरंतर प्रयास को सफलता का मूल मंत्र बताया।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ।

इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख उमेश साह, जिला कार्यवाह राहुल जोशी, जिला प्रचारक जितेंद्र, सह जिला बौद्धिक प्रमुख कमलेश त्रिपाठी, जिला विद्यार्थी प्रमुख नितिन बोरा, डॉ० तरुण सक्सेना, नगर प्रचार प्रमुख डॉ० नवीन शर्मा, लता पंत, मीरा श्रोत्रिय, तनुजा टकवाल, प्रदीप जनौटी, मधुकर श्रोत्रिय, नीरज पांडे, यश गुप्ता, पारस एवं पंकज मेहता सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

आज होगा पदमिनी एकादशी व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

अल्मोड़ा में गूंजा सतत विकास का संकल्प, SDG एचीवर्स अवार्ड समारोह में 32 नवाचारियों का सम्मान

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • कैंची धाम में अभेद्य सुरक्षा कवच: स्थापना दिवस पर एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की निगरानी में हाई अलर्ट पर पुलिस
  • कर्महीनता, चाटुकारिता और सफलता का वास्तविक सूत्र मदन मोहन पाठक
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • उत्तराखंड में पलायन का दंश: खाली होते गांव, बिखरते सपने और विकास की चुनौती
  • उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी: पहाड़ के अंतिम छोर तक ज्ञान की रोशनी पहुंचाने वाला शिक्षा का जनांदोलन

Next Post
अल्मोड़ा में गूंजा सतत विकास का संकल्प, SDG एचीवर्स अवार्ड समारोह में 32 नवाचारियों का सम्मान

अल्मोड़ा में गूंजा सतत विकास का संकल्प, SDG एचीवर्स अवार्ड समारोह में 32 नवाचारियों का सम्मान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999