Peaceful Place In Rishikesh: ऋषिकेश का मतलब सिर्फ एडवेंचर या योगा नहीं है, बल्कि रात के समय यहां का नज़ारा किसी जादुई दुनिया से कम नहीं होता. जब दिन ढल जाता है, तो गंगा किनारे की आरती, क्यार्की का खूबसूरत सूर्यास्त और मंदिरों की रोशनी इस जगह को और भी हसीन बना देती हैं. अगर आप भी ऋषिकेश की रातों की खूबसूरती को करीब से महसूस करना चाहते हैं और सुकून की तलाश में हैं, तो ये जगहें आपकी ट्रिप में चार चांद लगा देंगी. आइए जानते हैं ऋषिकेश की उन खास जगहों के बारे में, जो रात के अंधेरे में भी रोशनी से जगमगाती हैं.






