रुसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक अब देश के 9 शहरों में उपलब्ध होगी। इस बात की जानकारी स्पुतनिक वी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है। वहीं देश में स्पुतनिक वी के डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर डॉक्टर रेड्डी ने बुधवार को बताया कि इस वैक्सीन को अब देश के 9 शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा। देश के मुंबई, दिल्ली, बंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, विशाखापटनम, बद्दी, कोल्हापुर और मिरयालागुडा में उपलब्ध होगी। शुरुआत में इसे हैदराबाद में ही लॉन्च किया गया था।

