हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो स्कूटियां बरामद की हैं। इनमें एक स्कूटी काठगोदाम क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि दूसरी मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना से संबंधित है।
पुलिस के अनुसार, मिर्जा कम्पाउंड, काठगोदाम निवासी वसीम पुत्र अनीस अहमद ने 7 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी थी कि उन्होंने अपनी TVS NTORQ स्कूटी संख्या UK04AJ6814 को 30 सितंबर की रात घर के सामने खड़ा किया था। एक अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे स्कूटी मौके से गायब मिली। शिकायत के आधार पर काठगोदाम थाने में मुकदमा अपराध संख्या 122/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वादी की चोरी हुई TVS NTORQ के अलावा काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली एक अन्य TVS NTORQ भी बरामद हुई। यह स्कूटी मुखानी कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 172/2026 से संबंधित बताई गई है।
बरामदगी के आधार पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
करन पाठक (20) पुत्र कैलाश चंद्र पाठक, निवासी आरटीओ रोड, पाल कॉलेज के पास, लालपुर नायक, थाना मुखानी। मूल निवासी गूलर भोज, कैनाल कॉलोनी, ऊधमसिंहनगर।
दीपक शर्मा (19) पुत्र पाती राम शर्मा, निवासी फूलचौड़ इंटर कॉलेज के पास, आरटीओ रोड, थाना मुखानी।
योगेश कुमार आर्या (21) पुत्र विजय कुमार, निवासी प्रेमपुर लोश्ज्ञानी, ज्वालाजी गैस गोदाम के पास, थाना मुखानी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, कांस्टेबल हरीश प्रसाद, कांस्टेबल योगेश कुमार और कांस्टेबल मनीष राणा शामिल रहे। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में की गई।


