Wednesday, July 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 25, 2026

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. मदन मोहन पाठक को मिला “श्री काशी ज्योतिष विभूति सम्मान”

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, ज्योतिष, देश, धार्मिक, शिक्षा
0
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. मदन मोहन पाठक को मिला “श्री काशी ज्योतिष विभूति सम्मान”
Spread the love

अल्मोड़ा। जनपद के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं विद्वान पंडित डॉ. मदन मोहन पाठक को उनकी दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट ज्योतिष सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित “श्री काशी ज्योतिष विभूति सम्मान” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान द्वारा आयोजित एकादश अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन एवं दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पवित्र शक्तिपीठ कामाख्या, असम में संपन्न हुआ, जहां देशभर से आए विद्वान ज्योतिषाचार्यों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया।

संस्थान द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया गया कि डॉ. पाठक ने शास्त्रीय ज्योतिष की परंपरा को आगे बढ़ाने, समाज में वैदिक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार तथा अपने विद्वतापूर्ण उद्बोधनों के माध्यम से ज्योतिष विद्या को नई प्रतिष्ठा प्रदान की है। उनके ज्ञान, शोधपरक अध्ययन और सामाजिक मार्गदर्शन को देखते हुए संस्थान ने उन्हें इस गौरवपूर्ण सम्मान से अलंकृत किया।

डॉ. मदन मोहन पाठक पिछले 32 वर्षों से अधिक समय से ज्योतिष सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने हजारों लोगों को ज्योतिषीय परामर्श देकर जीवन की विभिन्न समस्याओं के समाधान में मार्गदर्शन प्रदान किया है। वैदिक ज्योतिष, धार्मिक अनुष्ठान, पंचांग अध्ययन, ग्रह-नक्षत्र विश्लेषण तथा सामाजिक-सांस्कृतिक विषयों पर उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। उनकी विद्वता एवं समाजसेवा के लिए उन्हें अब तक सैकड़ों प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं बौद्धिक वर्गों में डॉ. पाठक को यह सम्मान मिलने पर अत्यंत हर्ष व्याप्त है। उनके शुभचिंतकों, विद्यार्थियों तथा क्षेत्रवासियों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. मदन मोहन पाठक ने भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान के पदाधिकारियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी ज्योतिष विद्या एवं भारतीय संस्कृति की सेवा में निरंतर समर्पित रहेंगे।

Previous Post

सीमांत जिला पिथौरागढ़: देवभूमि उत्तराखंड का अनुपम मुकुट और पर्यटन की असीम संभावनाएं -मदन मोहन पाठक 

Next Post

दिल्ली-हरियाणा के मोहल्ले जैसी बनती जा रही पहाड़ों की रानी, फिल्मी सितारों ने मसूरी से बनाई दूरी, जाने

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विकसित भारत की राह: प्रतिभा, समान अवसर, सुशासन और राष्ट्रीय एकता का संकल्प
  • युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को करेगी साकार: रेखा आर्या
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज है श्री हरि विष्णु देव शयनी एकादशी व्रत और तुलसी रोपण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
दिल्ली-हरियाणा के मोहल्ले जैसी बनती जा रही पहाड़ों की रानी, फिल्मी सितारों ने मसूरी से बनाई दूरी, जाने

दिल्ली-हरियाणा के मोहल्ले जैसी बनती जा रही पहाड़ों की रानी, फिल्मी सितारों ने मसूरी से बनाई दूरी, जाने

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999