Sunday, November 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 2, 2025

स्पोर्ट्स बाइक से स्मैक तस्करी कर रहा युवक को एसओजी और सोमेश्वर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
स्पोर्ट्स बाइक से स्मैक तस्करी कर रहा युवक को एसओजी और सोमेश्वर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 1 जुलाई 2025 जनपद अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी श्री देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में चल रहे “नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस” अभियान के अंतर्गत सोमेश्वर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने स्पोर्ट्स बाइक से स्मैक की तस्करी कर रहे एक युवक को धर दबोचा।

सोमवार शाम कोसी के रानीखेत तिराहा पर चेकिंग के दौरान UK01C-1424 नंबर की KTM बाइक को रोककर तलाशी ली गई। बाइक चला रहा रविन्द्र बिष्ट (29), ग्राम स्यूना ज्योली, अल्मोड़ा निवासी युवक के पास से 10.78 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत ₹3,23,400/- आँकी गई है।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सोमेश्वर में मुकदमा संख्या 19/2025, धारा 8/21/60 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। आरोपी की बाइक को भी सीज कर लिया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई

इस सफल ऑपरेशन को अपर पुलिस अधीक्षक  हरबन्स सिंह और सीओ  गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। संयुक्त टीम में प्रभारी एसओजी निरीक्षक  भुवन जोशी और थानाध्यक्ष सोमेश्वर  कश्मीर सिंह के नेतृत्व में निम्न पुलिसकर्मी शामिल रहे:

अपर उपनिरीक्षक प्रेम सिंह खोलिया (थाना सोमेश्वर)

हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार (थाना सोमेश्वर)

कांस्टेबल वेद प्रकाश (थाना सोमेश्वर)

कांस्टेबल राजेश भट्ट (एसओजी अल्मोड़ा)

कांस्टेबल राकेश भट्ट (एसओजी अल्मोड़ा)

कांस्टेबल इरशाद उल्ला (एसओजी अल्मोड़ा)

SSP का सख्त संदेश

एसएसपी  देवेन्द्र पींचा ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी हाल में नशा कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारियों और ANTF/एसओजी टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि नशे के सौदागरों पर निरंतर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रखें।

 

 

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, आठ जिलों की टीमें दिखा रहीं दमखम
  • अर्पण यदुवंशी ने संभाला नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub