आज सोने-चाँदी (Gold-Silver) के हाजिर भाव में गिरावट दर्ज की गई| एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक दिल्ली में आज सोने के भाव में 29 रुपये की गिरावट दर्ज की गई| इस तेजी के साथ सोने का भाव 46,903 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है| वहीं चाँदी (Silver) में भारी गिरावट दर्ज की गई है| चाँदी की कीमत में 762 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई| इसके साथ चाँदी का भाव 68,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर है| अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो आज सोना के भाव में गिरावट दर्ज की गई और इसके साथ सोना 1,805 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया| वहीं चाँदी की कीमत 26.33 डॉलर प्रति औंस से गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखाई दी|

