Tuesday, November 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 7, 2024

प्रभारी अपर जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए नामित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, केरियर, रोजगार
0
प्रभारी अपर जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए नामित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 7 दिसंबर 2024 – 8 दिसंबर 2024 (रविवार) को आयोजित होने वाली उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आशुलिपिक / वैयक्तिक अधिकारी परीक्षा की आवश्यक तैयारियों को लेकर आज उपजिलाधिकारी/ प्रभारी अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रभारी अपर जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए नामित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट सौंपे गए परीक्षा केंद्रों पर जाकर सभी व्यवस्थाओं को परीक्षा से पूर्व देख लें।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि परीक्षा केंद्र पर बिजली, पानी एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सभी दिशा निर्देशों का भली भांति पालन करें, तथा नियमानुसार परीक्षा संपन्न कराने की सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जाए। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर आयोग द्वारा जनपद हेतु नामित आयोग प्रतिनिधि से सम्पर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी अपर जिलाधिकारी ने सभी सैक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये कि परीक्षा आरम्भ होने से पूर्व सभी तैयारियों को अवश्य रूप से जाॅच लें ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आये। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में लगे सभी कार्मिक समय से पूर्व अपने आवंटित परीक्षा केन्द्रों में पहुॅचना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करना सुनिश्चित करें। साथ ही फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी एवं आयोग से संबंधित गाइडलाइन का पालन करने के भी निर्देश संबंधितों को दिए।

उन्होंने बताया कि जनपद में इस परीक्षा हेतु कुल 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा केंद्र अल्मोड़ा नगर के 4 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केंद्र सोबन सिंह जीना विवि के लोवर, अपर तथा मिडिल कैंपस में तथा राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में बनाए गए हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों में कुल 1255 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा एक पालि में आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी ।

 

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

भारतीय कृषि के भविष्य को आकार देने की आवश्यकता

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली विशेषांक आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • धनतेरस विशेषांक – भगवान धन्वंतरि जयंती एवं यम दीपदान
  • श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub