Rishikesh News:पर्यटन स्थल ऋषिकेश इन दिनों ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहा है. खासकर पर्यटन सीजन और वीकेंड के दौरान हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं. हर दिन हजारों पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन शहर की सड़कें और पार्किंग व्यवस्था बढ़ती भीड़ को संभालने में नाकाम साबित हो रही हैं.