उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां अधजली लाशों को लेकर स्थानीय लोग चिंतित हैं. लोगों का कहना है कि लोग जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करके चले जाते हैं और अधजली लाश गंगा किनारे छोड़ जाते हैं फिर उन्हें कुत्ते नोंचकर खा जाते हैं.