Saturday, June 13, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 3, 2026

पर्यटक यातायात नियमों का करें पालन, स्थानीय संस्कृति का रखें सम्मान : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
पर्यटक यातायात नियमों का करें पालन, स्थानीय संस्कृति का रखें सम्मान : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल
Spread the love

नैनीताल, 03 जून 2026।

जनपद नैनीताल में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी पर्यटकों, श्रद्धालुओं, प्रवासियों एवं आगंतुकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं के सम्मान की अपील की है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान जनपद में बढ़ती पर्यटक गतिविधियों के बीच सभी आगंतुकों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने वाहनों को सड़क किनारे अनियोजित ढंग से खड़ा न करें तथा केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। इससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से यातायात जांच एवं निगरानी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में सभी पर्यटक प्रशासन का सहयोग करें और यातायात नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय रीति-रिवाजों और पारंपरिक मूल्यों का सम्मान करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और अतिथि सत्कार के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां आने वाले पर्यटकों को इस विरासत के संरक्षण में भी सहभागी बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनपद नैनीताल में आने वाले सभी पर्यटकों का जिला प्रशासन हृदय से स्वागत करता है। पर्यटक यहां की मनोहारी प्राकृतिक छटा एवं समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का आनंद लेने के साथ-साथ अपने साथ सुखद अनुभव और सकारात्मक संदेश भी लेकर जाएं।

जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग, नगर निकायों, जिला पंचायत, पेयजल तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी प्रमुख मार्गों एवं पर्यटन स्थलों पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ पार्किंग स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल में हरित क्रांति की तैयारी, मुख्यमंत्री धामी करेंगे 3000 बोगनवेलिया पौधों का रोपण

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • द्वाराहाट में चलते-चलते धू-धू कर जली बैंक कर्मी की कार, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई कार्यसंस्कृति का दौर – डॉ. धन सिंह रावत
  • पर्यटन सीजन में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, चम्पावत में सघन जांच अभियान
  • हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में भंडाफोड़ 6 युवतियां रेस्क्यू, महिला मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार; संचालक फरार, मुकदमा दर्ज

Next Post
विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल में हरित क्रांति की तैयारी, मुख्यमंत्री धामी करेंगे 3000 बोगनवेलिया पौधों का रोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल में हरित क्रांति की तैयारी, मुख्यमंत्री धामी करेंगे 3000 बोगनवेलिया पौधों का रोपण

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999