Thursday, November 26, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 14, 2026

उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ 19 अप्रैल को मनाएगा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, धार्मिक, शिक्षा
0
उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ 19 अप्रैल को मनाएगा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव
ख़बर शेयर करें -

देहरादून, 14 अप्रैल।

नगर के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के संयुक्त मंच उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ (पंजी.) द्वारा आगामी 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को भगवान श्री परशुराम प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 9:00 बजे लाडपुर, रायपुर स्थित श्री मां काली मंदिर (रायपुर थाना के निकट) में संपन्न होगा।

महासंघ की सहारनपुर रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत यज्ञ-हवन, प्रसाद वितरण तथा विद्वान ब्राह्मणों द्वारा भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर विशेष उद्बोधन दिए जाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंडित रामप्रसाद गौतम ने कहा कि भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के अनुयायी केवल ब्राह्मण समाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अन्य वर्गों में भी उनकी व्यापक आस्था है। उन्होंने बताया कि देश के कई राज्यों में परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है तथा हरियाणा में इसे सरकारी स्तर पर मनाया जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में ब्राह्मण समाज की बड़ी संख्या होने के बावजूद, लंबे समय से मांग किए जाने के बाद भी परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित न किया जाना चिंता का विषय है, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है।

महासंघ के मुख्य संरक्षक पंडित एस. पी. पाठक ने ब्राह्मण एकता पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में वोट बैंक की राजनीति के चलते सामान्य वर्ग, विशेषकर ब्राह्मण समाज के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन महासचिव डॉ. वी. डी. शर्मा ने किया। इस अवसर पर थानेश्वर उपाध्याय, सोमदत्त शर्मा, सूर्य प्रकाश भट्ट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

Brahmkund Ghat : हरिद्वार का वो रहस्यमयी घाट…जहां गिरीं अमृत की बूंदें, इस दिन स्नान से मोक्ष मिलना तय

Next Post

जानिए कैसे पड़ा मसूरी के ‘सिस्टर बाजार’ का नाम? 19वीं सदी की नर्सें यहां आज भी ‘जीवित’

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
जानिए कैसे पड़ा मसूरी के ‘सिस्टर बाजार’ का नाम? 19वीं सदी की नर्सें यहां आज भी ‘जीवित’

जानिए कैसे पड़ा मसूरी के 'सिस्टर बाजार' का नाम? 19वीं सदी की नर्सें यहां आज भी 'जीवित'

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub