Wednesday, July 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 30, 2026

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान, 20 दिनों में घोषित किए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, शिक्षा
0
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान, 20 दिनों में घोषित किए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम
Spread the love

हल्द्वानी, 30 अप्रैल 2026।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए दिसंबर-2025 सत्र की परीक्षाओं के परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित कर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा समाप्ति के मात्र 20 दिनों के भीतर तथा केवल 15 कार्यदिवसों में 100 प्रतिशत परिणाम जारी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 16 फरवरी से 11 अप्रैल 2026 तक प्रदेशभर के 76 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। कुल 39 परीक्षा दिवसों में आयोजित इन परीक्षाओं के 323 परीक्षाफल समयबद्ध तरीके से 30 अप्रैल तक घोषित कर दिए गए।

उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे विश्वविद्यालय की सुनियोजित रणनीति, पारदर्शी प्रणाली और डिजिटल समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मूल्यांकन कार्य को गति देने के लिए वरिष्ठ शिक्षकों की विशेष टीम गठित की गई, जिसमें कुल 289 आंतरिक एवं बाह्य परीक्षकों ने भाग लिया। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की सहभागिता से केंद्रीय मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया गया।

कुलपति ने इसे विश्वविद्यालय की डिजिटल, पारदर्शी एवं शिक्षार्थी-केंद्रित कार्यप्रणाली का परिणाम बताते हुए कहा कि समयबद्ध परिणामों से हजारों विद्यार्थियों को प्रवेश, रोजगार एवं अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं में समय पर लाभ मिलेगा।

‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रमों को मिली व्यापक सफलता

प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के आदर्श अध्ययन केंद्र हल्द्वानी–16000 में संचालित नवाचारपूर्ण गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। नवप्रवेशित छात्रों के लिए आयोजित ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रमों को उत्साहजनक प्रतिसाद मिला।

17 अप्रैल को आयोजित पहले कार्यक्रम में 175 विद्यार्थियों ने भाग लिया (115 ऑफलाइन, 60 ऑनलाइन)

26 अप्रैल को आयोजित दूसरे कार्यक्रम में लगभग 120 विद्यार्थियों की सहभागिता रही (40 ऑफलाइन, 80 ऑनलाइन)

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, परीक्षा प्रणाली, अध्ययन सामग्री, असाइनमेंट एवं प्रायोगिक गतिविधियों से अवगत कराना है।

विशेष परामर्श सत्र और अध्ययन सहायता

कुलपति ने बताया कि मॉडल अध्ययन केंद्र हल्द्वानी में प्रत्येक शनिवार और रविवार को विशेष ऑफलाइन परामर्श सत्र संचालित किए जा रहे हैं। जुलाई 2025 से शुरू इन कक्षाओं में अब तक 1100 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। जनवरी 2026 सत्र के लिए ये सत्र 18 अप्रैल से पुनः प्रारंभ किए गए हैं।

निःशुल्क पुस्तक वितरण और नई नियुक्तियां

विश्वविद्यालय द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत हजारों पुस्तकों का वितरण किया गया है।

शैक्षणिक गुणवत्ता को और मजबूत बनाने के लिए 15 अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही 09 प्रोफेसर, 02 एसोसिएट प्रोफेसर एवं 12 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायी पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता

कुलपति प्रो. लोहनी ने कहा कि विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों और अभिभावकों से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और भविष्य में भी नवाचारपूर्ण तथा गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम जारी रहेंगे।

मीडिया प्रभारी प्रो. राकेश चन्द्र रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है।

यह उपलब्धि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की मजबूत शैक्षणिक प्रणाली, कुशल प्रबंधन और छात्र हितों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

Char dham Yatra Series: मैंने गंगा मैया से एक बेटा मांगा… चारधाम जा रहे हरियाणा के शख्स ने शेयर की इमोशनल स्टोरी

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज है गुरु पूर्णिमा,व्यास पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक पंचांग और राशिफल
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विकसित भारत की राह: प्रतिभा, समान अवसर, सुशासन और राष्ट्रीय एकता का संकल्प
  • युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को करेगी साकार: रेखा आर्या
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
Char dham Yatra Series: मैंने गंगा मैया से एक बेटा मांगा… चारधाम जा रहे हरियाणा के शख्स ने शेयर की इमोशनल स्टोरी

Char dham Yatra Series: मैंने गंगा मैया से एक बेटा मांगा... चारधाम जा रहे हरियाणा के शख्स ने शेयर की इमोशनल स्टोरी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999