Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग (IMD) ने देहरादून और बागेश्वर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश के बाद अगले 24 घंटे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. इस बारिश से तपती गर्मी और जंगलों की आग से राहत मिली है. IMD के अनुसार, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आएगी. पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं और बिजली चमकने का अनुमान है, जिससे चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.





