Aaj Ka Mausam Live: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज (शनिवार, 16 मई) उत्तराखंड के मौसम में भारी बदलाव की चेतावनी जारी है. मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के बीच पर्वतीय क्षेत्रों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, अल्मोड़ा, टिहरी और पिथौरागढ़ जिलों में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, बारिश और बिजली चमकने की आशंका है. उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से चारधाम यात्रा मार्ग पर ठंड बढ़ेगी, जबकि रुड़की जैसे मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा.






