अल्मोड़ा- एक विवाहिता जो कि गर्भवती भी धी अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्म्हत्या कर ली है। सूत्रों के अनुसार उक्त महिला का विवाह कुछ माह पूर्व ही हुआ था। महिला को लेकर परिजन अस्पताल पंहुचे पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गायत्री देवी उम्र पच्चीस वर्ष का विवाह जलना के मालता गांव निवासी केशव दत्त के साथ हुआ था। वह आठ माह की गर्भवती थी। अज्ञात कारणों के चलते उसने गत दिवस शुक्रवार की रात अपने घर पर ही फांसी का फंदा लगा जान दे दी। अभी फांसी लगाने का कारण पता नहीं चल पाया है।

