Dehradun News : देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने पहले ही होटलों की रफ्तार धीमी कर दी थी. अब लगातार हो रही विद्युत कटौती ने स्थिति को और खस्ताहाल बना दिया है. इसका सीधा असर उन दुकानदारों पर पड़ रहा है जो गैस न मिलने पर वैकल्पिक तौर पर इंडक्शन चूल्हों पर निर्भर हो गए थे. अब वे पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे हैं. लोकल 18 से नैशविला निवासी मोहन सिंह बताते हैं कि घंटों तक पावर कट रहने के कारण फ्रिज में रखा दूध, सब्जियां और अन्य कच्चा माल भी खराब हो रहा है.






