🕉️ दैनिक पंचांग एवं राशिफल
शुक्रवार, 10 जुलाई 2026,अल्मोड़ा/हल्द्वानी
ॐ श्री गणेशाय नमः,श्री संवत् 2083
शाके 1948,रौद्र नाम संवत्सर
सूर्य उत्तरायण,ऋतु ग्रीष्म
मास आषाढ़, गते 26 ,वार शुक्रवार
पक्ष कृष्ण पक्ष
🌿 आज का विशेष पर्व : योगिनी एकादशी व्रत
आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी का पावन व्रत एवं पूजन किया जाएगा। इस वर्ष पंचांग के अनुसार 11 जुलाई 2026 को एकादशी तिथि का क्षय होने के कारण सीधे द्वादशी तिथि प्रारंभ हो रही है। शास्त्रों में ऐसी स्थिति में एकादशी व्रत आज, 10 जुलाई को ही करने का विधान बताया गया है।
धर्मशास्त्रों के अनुसार यदि ऐसी स्थिति में त्रयोदशी में पारण किया जाए तो संतान को कष्ट होने की संभावना बताई गई है। इसलिए श्रद्धालुओं को आज ही एकादशी का उपवास एवं भगवान श्रीहरि विष्णु की विधिवत पूजा करनी चाहिए।
योगिनी एकादशी को समस्त पापों का नाश करने वाली तथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्रदान करने वाली महान पुण्यदायिनी एकादशी माना गया है। इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं, रोग-दोष दूर होते हैं तथा जीवन में सुख, समृद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। आज भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की आराधना विशेष फलदायी रहेगी।
🌙 ग्रह-नक्षत्र एवं योग
आनन्दादि योग – मध्य में मुदगर योग का प्रभाव रहेगा।
चंद्रमा सायंकाल 6:45 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे रात्रि के समय स्थिरता एवं शुभ कार्यों में अनुकूलता बढ़ेगी।
⛔ राहुकाल
प्रातः 10:29 बजे से दोपहर 12:14 बजे तक।
इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यापार, निवेश तथा अन्य शुभ एवं मांगलिक कार्य प्रारंभ करने से बचना चाहिए।
✅ अभिजित मुहूर्त
प्रातः 11:46 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक
यह मुहूर्त अत्यंत शुभ एवं सर्वसिद्धिदायक माना गया है। इस समय विवाह, पूजन, नई योजना का शुभारंभ, खरीदारी, यात्रा तथा अन्य मांगलिक कार्य करना लाभकारी रहेगा।
🌟 आज का राशिफल
♈ मेष
आज का दिन उत्साह एवं सफलता से परिपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। परिवार में सुख-शांति एवं आनंद का वातावरण बना रहेगा।
♉ वृषभ
दिन सामान्य से मध्यम रहेगा। गुप्त शत्रुओं एवं विरोधियों से सावधान रहें। धन के लेन-देन में विशेष सतर्कता रखें तथा स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें। सायंकाल के बाद कोई शुभ समाचार मन प्रसन्न करेगा।
♊ मिथुन
आज का दिन उपलब्धियों से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार एवं सम्मान मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। सायंकाल के बाद मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें।
♋ कर्क
भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों एवं परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य एवं पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
♌ सिंह
आज प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी एवं व्यवसाय में उन्नति होगी। पदोन्नति या सम्मान मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
♍ कन्या
दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। मानसिक तनाव एवं अनावश्यक चिंताओं से बचें। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। किसी विवाद में पड़ने से बचें। सायंकाल के बाद शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
♎ तुला
आर्थिक दृष्टि से दिन अत्यंत लाभकारी रहेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा तथा कार्यों में सफलता मिलेगी। दोपहर के बाद कुछ बाधाएं या पारिवारिक चिंताएं सामने आ सकती हैं, धैर्य बनाए रखें।
♏ वृश्चिक
आज का दिन विशेष सफलता देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा मित्रों एवं सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। नई योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी।
♐ धनु
भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। विरोधी परास्त होंगे तथा लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
♑ मकर
दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव एवं अनावश्यक यात्राओं से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सायंकाल के बाद कोई महत्वपूर्ण शुभ सूचना अथवा खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
♒ कुंभ
आज सफलता एवं शुभ समाचार का दिन है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी तथा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सायंकाल के समय पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें।
♓ मीन
भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक उन्नति के साथ कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक स्थल के दर्शन अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
🌺 आज का विशेष उपाय
आज सभी बारह राशियों के जातक माता महालक्ष्मी की विधिवत पूजा करें।
घर में शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें।
माता लक्ष्मी को सिंदूर का तिलक अर्पित करें।
“ॐ महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें।
अपनी सामर्थ्य के अनुसार सफेद वस्तुओं (चावल, दूध, चीनी, वस्त्र आदि) का दान करें।
ऐसा करने से धन, वैभव, सुख-समृद्धि एवं पारिवारिक मंगल की प्राप्ति होती है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थान
(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी)
संस्थान में उपलब्ध सेवाएं
• बृहद कुंडली निर्माण
• लघु पत्रिका निर्माण
• वार्षिक भविष्यफल
• जन्मपत्रिका मिलान
• लग्न निर्धारण
• जीवन की समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान
• ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परामर्श
उपलब्ध धार्मिक सामग्री
• सिद्ध रुद्राक्ष
• दृष्टिदोष निवारण ताबीज
• धन आकर्षण सिद्ध सुपारी
• घर एवं प्रतिष्ठान हेतु सिद्ध सुरक्षा कवच
• विभिन्न रत्न एवं धार्मिक सामग्री
विशेष कर्मकांड
• अंगारक दोष पूजा
• गुरु चांडाल योग पूजा
• विष योग पूजा
• कालसर्प दोष पूजा (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन)
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य
पंडित डॉ. मदन मोहन पाठक (33 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव)
📞 संपर्क : 9411703908




