Saturday, June 13, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 12, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई कार्यसंस्कृति का दौर – डॉ. धन सिंह रावत

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई कार्यसंस्कृति का दौर – डॉ. धन सिंह रावत
Spread the love

अल्मोड़ा, 12 जून 2026 (सूचना विभाग)।

सर्किट हाउस अल्मोड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रभारी मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई यह यात्रा केवल सत्ता परिवर्तन तक सीमित नहीं रही, बल्कि विकास, सुशासन, सेवा और जनविश्वास पर आधारित नई कार्यसंस्कृति स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक अभियान सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।

डॉ. रावत ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हुआ है। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में भी केंद्र सरकार ने उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं।

उन्होंने कहा कि देश में आधारभूत ढांचे के विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। राष्ट्रीय राजमार्गों, ग्रामीण सड़कों, रेलवे नेटवर्क, हवाई अड्डों, मेट्रो सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी का व्यापक विस्तार हुआ है। वंदे भारत ट्रेनों, अमृत भारत स्टेशन योजना तथा भारतनेट परियोजना जैसी महत्वाकांक्षी पहलें विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर एक आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा जनभागीदारी आधारित अभियानों ने देश को नई पहचान प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है और इसी संकल्प के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

इस अवसर पर मेयर अजय वर्मा, दायित्वधारी गोविन्द सिंह पिलख्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

पर्यटन सीजन में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, चम्पावत में सघन जांच अभियान

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई कार्यसंस्कृति का दौर – डॉ. धन सिंह रावत
  • पर्यटन सीजन में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, चम्पावत में सघन जांच अभियान
  • हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में भंडाफोड़ 6 युवतियां रेस्क्यू, महिला मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार; संचालक फरार, मुकदमा दर्ज
  • विकसित भारत के 12 वर्ष: हल्द्वानी विकासखंड में विकास गोष्ठी आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
  • बारूद के ढेर पर बैठी दुनिया: अमेरिका-इरान-इजराइल संकट और आम आदमी की थाली पर महंगाई का सीधा प्रहार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999