Thursday, October 15, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 25, 2021

परीक्षा को सफल एवं शान्तिपूर्ण सम्पादन हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अधीन ऐसे कृत्यों को रोकने हेत निषेधाज्ञा लगाई जाती है।

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 25 नवम्बर, 2021 (सूचना)- उप जिला मजिस्ट्रेट सदर गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वन एवं पर्यावरण विभाग के अन्तर्गत वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा-2021 की प्रारम्भिक परीक्षा 2021 जो दिनॉंक 28 नवम्बर, 2021 को सम्पन्न होनी है के दृष्टिगत कतिपय असामाजिक तत्वों के द्वारा परगना अल्मोडा अन्तर्गत पड़ने वाले परीक्षा केन्द्र एसएसजे परिसर अल्मोड़ा, विवेकानन्द इण्टर कालेज, रानीधारा अल्मोड़ा, राजकीय इण्टर कालेज अल्मोड़ा व एडम्स गर्ल्स इण्टर कालेज अल्मोड़ा में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने की सम्भावना है जिसके दृष्टिगत परगना अल्मोड़ा अन्तर्गत कानून एवं शान्ति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। परीक्षा को सफल एवं शान्तिपूर्ण सम्पादन हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अधीन ऐसे कृत्यों को रोकने हेत निषेधाज्ञा लगाई जाती है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार नियत परीक्षा तिथि को प्रातः 09ः00 बजे से अपरान्ह् 01ः00 बजे तक सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों के परिसर में 200 मी0 परिधि सीमा के अन्तर्गत अस्त्र-शस्त्र, आग्नेयास्त्र, धारदार हथियार एवं लाठी डण्डा, ध्वनि विस्ताक यन्त्रों, 05 से अधिक व्यक्तियों एक झुण्ड बनाकर एक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे। यह आदेश नियत तिथि को लागू रहेगा। इस आदेश का उल्लघंन भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्डनीय अपराध है। यह आदेश परीक्षा समाप्ति अथवा उससे पूर्व यदि वापस न लिया जाय तब तक प्रभावी रहेगा।

अल्मोड़ा 25 नवम्बर, 2021 (सूचना)- जीआईसी अल्मोड़ा में आज नेहरू युवा केंद्र संगठन अल्मोड़ा द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘राष्ट्र शक्ति और राष्ट्र निर्माण के साथ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ विषय था। इस प्रतियोगिता में खंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया विद्यालय के प्राचार्य मदन सिंह मेर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र का निर्माण और उसका भविष्य उस राष्ट्र की युवा पीढी पर निर्भर होता है। छात्रों को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। इस प्रतियोगिता में 20 छात्रों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपिका, द्वितीय स्थान दीपक त्रिपाठी एवं तृतीय स्थान पर दिव्या जोशी रही। नगद इनाम व एक सील्ड दिया गया। इस कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित, डॉक्टर हमीद, आर0पी0 पंत, नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी दिवाकर भाटी, वॉलंटियर चंदन सिंह अनुशिका किरोला, आरुषि बिष्ट, रवींद्र सिया ,चंदन लाल उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

पत्त्नी को मारी गोली और स्वयं भी……. जानिए क्या है मामला

Next Post

“सबकी योजना – सबका विकास” के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों की राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

"सबकी योजना - सबका विकास" के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों की राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub