Tuesday, October 27, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 27, 2022

केदारनाथ की पैदल दूरी कम हो जाएगी। सरकार ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
केदारनाथ की पैदल दूरी कम हो जाएगी। सरकार ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है
ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ की पैदल दूरी कम हो जाएगी। सरकार ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है। सीएम धामी ने गौरीकुंड से रामबाड़ा-चौमासी कालीमठ तक मोटर मार्ग बनाने समेत क्षेत्र के लिए विभिन्न घोषणाएं कीं। रामबाड़ा तक सड़क बनने के बाद केदारनाथ धाम की कुल पैदल दूरी 16 किलोमीटर में से आठ कम होकर आठ किलोमीटर रह जाएगी।यहां उन्होंने आगामी यात्रा की तैयारियों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इससे बाद मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा की। मुख्यमंत्री धामी सुबह करीब पौने नौ बजे केदारधाम पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने पूर्ण हो चुके सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण किया और मंदाकिनी आस्था पथ का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
सीएम ने केदारनाथ परिसर के पास पहाड़ी शैली में बन रहे भवनों की भी जानकारी ली। सीएम ने करीब एक घंटा केदारनाथ में रहते हुए मंदिर परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने यहां निर्माण में लगे श्रमिकों से बातचीत कर काम में आ रही परेशानी और हालचाल जाना। सीएम ने श्रमिकों के योगदान के लिए हौसला अफजाई की। साथ ही उनके साथ फोटो खिंचवाए और उनकी समस्याएं दूर करने का भरोसा भी दिया।मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों के जायजा लेने के दौरान मंदिर परिसर के आसपास मुख्य मार्ग में पड़े मलबे व निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम ने केदारनाथ ट्रैक की जानकारी लेते हुए यात्रियों की सुविधा के अनुसार विभिन्न जगहों पर ठहरने, पानी एवं बरसात के दौरान रेन शेल्टर बनाने में तेजी लाने समेत अन्य निर्माण कार्यों के लिए निर्देश दिए।उन्होंने वासुकीताल ट्रैक को विकसित करने के बारे में जानकारी लेते हुए इसका काम जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने केदारघाटी का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुसार करने की बात कही। सीएम के साथ धाम पहुंचे पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने उन्हें बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। बरसात के दौरान यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

शहर में लगी धारा 144 जानिए क्या है मामला

Next Post

एटीएम में कैश लोडिंग का कार्य करने वाले कम्पनी के कर्मचारियों ने किया 39 लाख 14 हजार रुपये गबन, अल्मोड़ा पुलिस ने गबन करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार।

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • सड़क दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती से मिले पर्वतीय पत्रकार महासंघ के पदाधिकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज है कोजागर शरद पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार का ₹5 हजार का चालान, विधानसभा सत्र और त्योहारों के मद्देनजर अभियान तेज

Next Post
एटीएम में कैश लोडिंग का कार्य करने वाले कम्पनी के कर्मचारियों ने किया 39 लाख 14 हजार रुपये गबन, अल्मोड़ा पुलिस ने गबन करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार।

एटीएम में कैश लोडिंग का कार्य करने वाले कम्पनी के कर्मचारियों ने किया 39 लाख 14 हजार रुपये गबन, अल्मोड़ा पुलिस ने गबन करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार।

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub