Tuesday, October 27, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 27, 2022

जिलाधिकारी वन्दना सिंह द्वारा जिला कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गयी

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 27 अप्रैल, 2022 – बुधवार को जिलाधिकारी वन्दना द्वारा जिला कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में जिला स्तरीय समिति द्वारा 12 करोड़ 62 लाख 43 हजार रू0 की लागत की कुल 343 राजस्व गॉवों 139 योजनाआंे की डीपीआर स्वीकृत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन अन्तर्गत वर्तमान तक जनपद में किये गये कार्यों की कार्यदायी संस्था पेयजल निगम, जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। बैठक में अवगत कराया कि जनपद में वर्तमान तक कुल 1311 योजनाओं की डीपीआर जिला स्तर पर स्वीकृत की गयी थी जिसमें से कार्यदायी संस्थाओं कुल 1304 योजनाओं में टैण्डरिंग प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारम्भ किया गया जिसमें से वर्तमान तक 40 करोड़ 92 लाख रू0 की लागत की कुल 391 योजनायें पूर्ण हो गयी है। जनपद में कुल 1 लाख 31 हजार 2 सौ 38 घरों को पेयजल से आच्छादित करने का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष वर्तमान तक 67 हजार 36 घरों को कुल 51 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त हो गयी है।
बैठक मंे जिलाधिकारी द्वारा योजनान्तर्गत तृतीय पक्ष (थर्ड पार्टी) द्वारा कराये जा रहे परीक्षण के भी समीक्षा की गयी। जिसमें अवगत कराया गया कि वर्तमान तक 400 योजनाओं का तृतीय पक्ष संस्था द्वारा परीक्षण कर लिया गया है जिसमें से 366 की एटीआर (एक्शन टेकन रिर्पोट) सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध करा दी गयी है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि एटीआर रिर्पोट के अनुसार कार्यवाही करते हुए शत-प्रतिशत आगामी 15 मई तक भुगतान सम्बन्धित ठेकेदारों को कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने पेयजल विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि वर्तमान में किसी कारणवश जनपद के विद्यालयों एवं ऑगनबाडी केन्द्रों में पेयजल संयोजन नहीं है या पानी नहीं आ रहा है तो पेयजल विभाग शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के साथ निरीक्षण कर व्यवस्था सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि सभी योजनायें समय पर पूर्ण हो इस हेतु खण्ड स्तर पर ठेकेदारों के साथ बैठक करते हुए वर्तमान में संचालित योजनाओं को त्वरित ढ़ग से पूर्ण करायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रा फर्त्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

एटीएम में कैश लोडिंग का कार्य करने वाले कम्पनी के कर्मचारियों ने किया 39 लाख 14 हजार रुपये गबन, अल्मोड़ा पुलिस ने गबन करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार।

Next Post

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिला देवभूमि पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधि मंडल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • सड़क दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती से मिले पर्वतीय पत्रकार महासंघ के पदाधिकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज है कोजागर शरद पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार का ₹5 हजार का चालान, विधानसभा सत्र और त्योहारों के मद्देनजर अभियान तेज

Next Post
पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिला देवभूमि पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधि मंडल

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिला देवभूमि पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधि मंडल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub