Tuesday, May 26, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 5, 2022

कल खुलेंगे केदारनाथ के धाम,कुंन्तलों फूलों से सजाया गया धाम

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
कल खुलेंगे केदारनाथ के धाम,कुंन्तलों फूलों से सजाया गया धाम
Spread the love

उत्तराखंड के बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली गुरुवार को केदारपुरी पहुंचेगी।गत दिवस डोली रात्रि प्रवास के लिए फाटा से अपने तीसरे पड़ाव गौरीकुंड पहुंची। विभिन्न पड़ावों पर भक्तों ने फूल व अक्षत से डोली का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मराठा रेजीमेंट के बैंड की मधुर लहरियों के बीच बाबा के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।डोली दो मई को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारपुरी के लिए रवाना हुई थी। मंगलवार को डोली ने फाटा में रात्रि प्रवास किया। बुधवार सुबह आठ बजे मुख्य पुजारी टी.गंगाधर लिंग ने पंचमुखी डोली की विशेष पूजा-अर्चना कर बाबा को भोग लगाया और फिर डोली गौरीकुंड के लिए रवाना हुई।बड़ासू, सेरसी, रामपुर, सीतापुर व सोनप्रयाग होते हुए देर शाम डोली गौरीकुंड पहुंची। गुरुवार को डोली केदापुरी पहुंचेगी और छह मई को सुबह 6:25 बजे विधि-विधान पूर्वक धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व, बीती रात पंचकेदार सांस्कृतिक मंच की ओर से भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान लोक गायक विक्रम कप्रवान, कुलदीप कप्रवान, पूनम सती, सुमान सिंह रौथाण ने बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। जबकि, केदारघाटी होटल एसोसिएशन की ओर से भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।पंचकेदार में तृतीय भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने बुधवार को भी मक्कूमठ स्थित भूतनाथ मंदिर में विश्राम किया। गुरुवार को डोली चोपता पहुंचेगी और छह मई को तुंगनाथ मंदिर में विराजमान हो जाएगी। मंदिर समिति के प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि गुरुवार को डोली के पावजगपुड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से अर्घ्‍य अर्पित कर विश्व शांति की कामना की जाएगी।

Previous Post

क्यों किसान सम्मान निधि पर आया खतरा, पढ़े खबर

Next Post

पकड़ा गया नकली नोट चलाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह, पुलिस का जवान भी शामिल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • जहां से पांडव गए स्वर्ग, 15 हजार फीट ऊपर वहां पहुंच गए ये 13 लोग…सतोपंथ ट्रैकिंग का पहला दल सुरक्षित लौटा
  • भीषण गर्मी में क्यों फूट जाती है नकसीर? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना झेल जाओगे
  • बला की खूबसूरत ‘जोया’, पर बनना चाहती थी हसीना पारकर, गैंगस्टर जैकी की बनी गर्लफ्रेंड और पहुंच गई जेल
  • खाली होते पहाड़ी गांवों में लौटी नई उम्मीद! होमस्टे और फार्म टू टेबल मॉडल से चमकेगा बागेश्वर का पोखरी गांव
  • “सरकार जनता के द्वार” : 31 मई को महरगांव में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी रहेंगे मुख्य अतिथि

Next Post
पकड़ा गया नकली नोट चलाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह, पुलिस का जवान भी शामिल

पकड़ा गया नकली नोट चलाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह, पुलिस का जवान भी शामिल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999