Thursday, January 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 5, 2022

पकड़ा गया नकली नोट चलाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह, पुलिस का जवान भी शामिल

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
पकड़ा गया नकली नोट चलाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह, पुलिस का जवान भी शामिल
Spread the love

यहां नकली नोट चलाने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं।ऐसे लोगों पर पुलिस लगातार नजर भी बनाए हुए है। यही कारण है कि नकली नोट बनाने वाले और उनको बाजार में सप्लाई करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ते रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला टिहरी जिले के देवप्रयाग में सामने आया है। यहां पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है जो नकली नोट सप्लाई करते और खुद ही प्रिंट करते थे।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि देवप्रयाग में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नकली नोट देकर खरीददारी करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने देवप्रयाग में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक कार को जब पुलिस ने रोका तो उसमें सवार व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से 200 रुपये के चार जाली नोट बरामद हुए।इस पर चारों को गिरफ्तार कर लिया। कार सवार चार आरोपितों के खिलाफ देवप्रयाग थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम लोग गुड़गांव हरियाणा में जाली नोटों को प्रिंट करते है। अलग-अलग शहरों में जाकर दुकानदारों से छोटी छोटी चीजें लेकर नोटों को असली के रूप में चलाते हैं। हम लोगों को यह पता चला कि चारधाम यात्रा चलने वाली है, जिसमें भारी संख्या में यात्री आते हैं।पकड़े गिरोह का कहना है कि वो रुद्रप्रयाग तक गए थे, जहां से हमने वापसी के दौरान कई जगह नकलीनोट चलाए थे। अब हमारी योजना जाली नोटों की बड़ी खेप लेकर उसको यहां चारधाम यात्रा मार्गों पर चलाने की थी। आरोपियों में एक दिल्ली पुलिस में सिपाही है। चारों आरापितों में सचिन (दिल्ली पुलिस में सिपाही) (35 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम छपरा थाना राय जिला सोनीपत हरियाणा, हितेश (22 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी हरियाणा, दीपक कुमार (35 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम छपरा बहादुरपुर थाना कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा और मोहित (29 वर्ष) पुत्र रविंद्र कुमार निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी हरियाणा शामिल हैं।

Previous Post

कल खुलेंगे केदारनाथ के धाम,कुंन्तलों फूलों से सजाया गया धाम

Next Post

सालों से वन विभाग की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को प्रशासन के बुलडोजर ने किया ध्वस्त

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज होगा गुप्त नवरात्रि का पारायण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 76वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • देघाट पुलिस की सख्ती: पोक्सो एक्ट का वारंटी स्याल्दे से गिरफ्तार
  • आज है माता सरस्वती जयंती,ज्ञान, सद्बुद्धि, वाणी सिद्धि एवं जीवन के चारों पुरुषार्थों को देने वाली आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन 

Next Post
सालों से वन विभाग की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को प्रशासन के बुलडोजर ने किया ध्वस्त

सालों से वन विभाग की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को प्रशासन के बुलडोजर ने किया ध्वस्त

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999