मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा चम्पावत में भारी संख्या में आई जनता को संबोधित किया। धामी ने अपने संबोधन में कहा——— ” मैं अनेक धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे इस चम्पावत की पवित्र भूमि को नमन करता हूं हम पूरी सहभागिता के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों को विकसित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे”।
साथ ही यह भी कहा कि पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी द्वारा संचालित विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए सभी जन आकांक्षाओं को पूरा करने के हम संकल्पित हैं चम्पावत की जनता का भी उन्होंने आभार प्रकट किया ।इस अवसर पर धामी के साथ राष्ट्रीय महासचिव Dushyant Kumar Gautam सांसदगण, मंत्रीगण, विधायकगण एवं पदाधिकारीगण समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





